जहां से चंद्रयान लांच हुआ वहीं से इंडिया के 90% तक रॉकेट लॉन्च हुए हैं पर ऐसा क्यों आइए जानते हैं। चंद्रयान आंध्र प्रदेश के छोटे से आईलैंड...
जहां से चंद्रयान लांच हुआ वहीं से इंडिया के 90% तक रॉकेट लॉन्च हुए हैं पर ऐसा क्यों आइए जानते हैं।
चंद्रयान आंध्र प्रदेश के छोटे से आईलैंड जिसका नाम है श्रीहरिकोटा, यह जगह भारत का एकमात्र स्पेस पोर्ट है। यहीं से भारत अपना 90% तक रॉकेट लांच करता है । इसके कई वजह है जैसे कि -
1. यह जगह east direction/पूर्व दिशा में लोकेटेड है। आपको यह भी बता दें की दुनिया के 90% देश के स्पेसपोर्ट east मैं लोकेटेड है। ऐसा इसलिए क्योंकि पृथ्वी पश्चिम दिशा से पूर्व दिशा की ओर घूमती है और रॉकेट लॉन्च होने के समय पृथ्वी के ऐसे चक्कर काटने से रॉकेट को बूस्ट मिलता है और कई हद तक उसका इंधन भी बच जाता है।
2. यह इक्वेटर से बहुत नजदीक है और इक्वेटर एक ऐसी जगह है जहां पृथ्वी की घूमने की गति बहुत तेज होती है। इससे रॉकेट को स्टार्टिंग पिकअप मतलब एक्सेलरेशन मिल जाता है और इंधन का भी बचत होता है।
3. यह जगह श्रीहरिकोटा है । बे ऑफ बंगाल के बहुत नजदीक है इससे यह फायदा है कि अगर राकेट में तकनीकी प्रॉब्लम या रॉकेट फेल हो जाता है तो इसके पार्ट्स को समुद्र के पानी में गिराया जा सकता है। और अगर यही राकेट जमीन पर गिरता तो न जाने कितनों का घर उजाड़ देता, कितना नुकसान हो जाएगा, इसकी कल्पना मात्र कर सकते हैं।यही कारण है की स्पेसपोर्ट आंध्र प्रदेश के इस छोटे से आईलैंड मैं स्थित है।

COMMENTS