1. Dhoom 3 धूम 3 एक 2013 का भारतीय हिंदी भाषा का एक्शन थ्रिलर फिल्म है जोकि विजय कृष्णा आचार्य के द्वारा लिखित और निर्देशित तथा आदित्य चो...
1. Dhoom 3
धूम 3 एक 2013 का भारतीय हिंदी भाषा का एक्शन थ्रिलर फिल्म है जोकि विजय कृष्णा आचार्य के द्वारा लिखित और निर्देशित तथा आदित्य चोपड़ा के द्वारा निर्मित है। फिल्म के स्टार आमिर खान जो कि इस फिल्म में जुड़वा के रूप में रोल किया है इस फिल्म में एक आमिर खान दो जगह दिखाई देता है और दोनों अलग-अलग कैरेक्टर में जिनका नाम साहिल खान व समर खान है ,कैटरीना कैफ जो आलिया हुसैन के नाम से इस फिल्म में रोल की है और समर कि चहेती है ,अभिषेक बच्चन जो जय दीक्षित के नाम से एसीपी का रोल किए हैं, जैकी श्रॉफ भी साहिल और समर के पिता का रोल किए हैं, उदय चोपड़ा है। यह फिल्म एक सीरीज में चला आ रहा है जिसमें पहले धूम वन फिर धूम 2 और फिर धूम धूम 3 जो 20 दिसंबर 2013 को रिलीज हुआ था। यह फिल्म लगभग 2 चार सौ करोड़ अमेरिकन डॉलर में 68.26 million-dollar. यह फिल्म 2014 के भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान सेलिब्रेटिंग डांस इन इंडियन सिनेमा अनुभाग में प्रदर्शित की गई थी।
इस फिल्म में इकबाल हजूर खान जो कि द ग्रेट इंडियन सर्कस का मालिक था शिकागो में उसका सर्कस इस कारण बंद हो जाता है क्योंकि वह अपना लोन जो बैंक के द्वारा लिया गया था वह चुका नहीं पाया। और वेस्टर्न बैंक आफ शिकागो के निर्दई अध्यक्ष वारेन एंडरसन के सामने आत्महत्या कर लेता है फिर 3 साल के बाद साहिर (आमिर खान) हे पिता के साथ जो बैंक ने किया उस कारण व बदले की आग में जल रहा था। इसी कारण दोनों जुड़वा साहिर और समर मिलकर वेस्टर्न बैंक ऑफ शिकागो की विभिन्न शाखाओं को लूट लिए और बैंक को बंद होने में मजबूर कर दिया
2. Middle class Love
मिडिल क्लास लव एक भारतीय हिंदी भाषा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जो रत्ना सिन्हा के द्वारा निर्देशित है और रत्ना की एक कहानी पर निर्भर करता है। सीमा अग्रवाल और सूरज जिया नानी द्वारा संयुक्त रूप से लिखी गई पटकथा पर आधारित एक फिल्म है। इस फिल्म के स्टार ईशा सिंह जिन्होंने आशना त्रिपाठी के नाम से इस फिल्म में मुख्य रोल अदा किया है, काव्या थापर जोकि शाइसा ओबेरॉय के नाम से यूडी की पहली ड्रीम गर्लफ्रेंड थी और प्रीति कमानी जो युधिष्ठिर शर्मा (यूडी) नाम फिल्म में रोल किया है। यह फिल्म भारत में 16 सितंबर 2022 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का मुख्य फोटोग्राफी 2021 में मसूरी स्थान में हुआ था। इस फिल्म का ट्रेलर 7 अगस्त 2022 को रिलीज हुआ और फाइनली एक फिल्म भी 16 सितंबर 2022 को रिलीज हो गया। इस फिल्म की बजट लगभग 20 से ₹30 करोड़ के आसपास आई है।
इस फिल्म में युधिष्ठिर शर्मा जो कि एक मिडिल क्लास फैमिली से बिलोंग करता है पर उसका ख्वाहिश आसमान छूता है। वह इससे बाहर निकलने का तरीका खोजता है और वह सोचता है कि पढ़ाई के अलावा प्यार ही उसे इस मिडिल क्लास बीमारी से बचा सकता है बाहर निकाल सकता है। इसलिए वह एक बहुत ही अमीर लड़की को पटाने को ठान लेता है और अपना सुध बुध खो कर अपने लक्ष्य लड़की सायशा ओबरॉय का बॉयफ्रेंड बनने के लिए सारे हद ही पार कर देता है। इसी रास्ते में उसे आशना त्रिपाठी से भी प्यार हो जाता है और जब यह सब साईंसा को पता चलता है तो दोनों लड़कियां उसे धोखा दे जाती है। इस चक्कर में बहुत सारे गंदी आदत है अपना लिया था और अब उसे अपने घर वाले भी अपनाने से इंकार कर दिया था परंतु वह चुपचाप गिरते पड़ते उठते संभलते किसी तरह अपना सपना मसूरी का सबसे कुल बंदा बनने का ख्वाइश हासिल कर लेता है
3.Toilet ek prem katha
टॉयलेट एक प्रेम कथा फिल्म जोकि श्री नारायण सिंह के द्वारा निर्देशित 2017 की हिंदी भाषा की भारतीय ड्रामा फिल्म है। या फिल्में 11 अगस्त 2017 को रिलीज हुई थी। अक्षय कुमार की 2017 तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई और दुनिया भर में 311 करोड की कमाई करने के साथ-साथ साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है बताया गया है कि मध्य प्रदेश की अनीता नरे की सच्ची कहानी पर आधारित है जिसने अपने पति शिवराम के घर वापस जाने से इनकार कर दिया था क्योंकि वहां शौचालय नहीं था। जिसके स्टार अक्षय कुमार ने केशव शर्मा के नाम से इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है, और भूमि पेडणेकर जया शर्मा के रूप में इस फिल्म में अक्षय कुमार के पत्नी का रोल किया है जो कि पहले अक्षय कुमार की चाहती थी। अनुपम खेर दीनानाथ जोशी के रूप में, जया के पिता श्री जगदीश जोशी के रूप में अतुल श्रीवास्तव और उसकी मां के रूप में आयशा राजा मिश्रा- मां विद्या जोशी के रूप में इस फिल्म में नाटक किया है। या फिल्म खासकर खुले में शौच के उन्मूलन पर जोर देने के साथ भारत में स्वच्छता अभियान को जारी तथा आगे बढ़ाने और उस पर सुधार करने कि अभियान शामिल है खासकर ग्रामीण इलाकों में। यह फिल्म 360 डिग्री एंगल से भारत की शौचालय समस्या पर प्रकाश डालती है जिसे ग्रामीण इलाकों के लोगों ने अपने सांस्कृतिक और धार्मिक भावनाओं अपने पूर्वजों जिनके समय शौचालय संडास नहीं हुआ करता था उसी को आगे बढ़ाने तथा उसी पर अटल हैं । उनका मानना है कि जब पूर्वजों ने शौचालय का प्रयोग नहीं किया तो हम क्यों करें। अक्षय कुमार से शादी करके जया शर्मा जब अपने ससुराल जाती है तब संडास ना होने के कारण वह अपने घर लौट जाती है और अपने ससुराल में कह देती है कि जब तक संडास नहीं बनेगा तब तक मैं भी नहीं आऊंगी। फिर क्या अक्षय कुमार अपनी एड़ी चोटी का दम लगाकर आखिर में बहुत सारी समस्याओं का सामना करते हुए संडास गांव तथा हर घर में ले आते हैं
4. pal pal dil ke pas
पल पल दिल के पास एक 2019 भारतीय हिंदी भाषा में रचित एक रोमांटिक फिल्म है जो कि स्टार सनी देओल द्वारा लिखित और निर्देशित है। इस फिल्म के स्टार करण देओल इस फिल्म के डायरेक्टर के बेटे हैं, शहर बंबा जोगी करण की पत्नी और उनकी पूर्व प्रेमिका के रूप में इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।, सिमोन सिंह जिन्होंने शहर की मां के रूप में इस फिल्म में मुख्य रोल अदा किया है, सचिन खेडेकर जिन्होंने अजय सेठी के रूप में शहर के पिता का रोल निभाया है। यह फिल्म 20 सितंबर 2019 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बजट 30 करोड़ और 10 करोड़ बॉक्स ऑफिस। परंतु यह फिल्म व्यावसायिक रूप से असफल रही। इस फिल्म में शहर का किरदार निभाने के लिए 400 से ज्यादा लड़कियों का ऑडिशन लिया गया था।
इस फिल्म में दिल्ली के एक ब्लॉगर शहर सेट्टी इन्होंने करण सागर द्वारा संचालित कैंप उझी धार द्वारा आयोजित एक ट्रेकिंग यात्रा की रिव्यू बनाने के लिए मनाली जाती हैं।शहर सेट्टी का यह मानना था कि करण द्वारा संचालित कैंप उझी धार जिस की फीस करीबन ₹500000 थी यह एकल यात्रा एक घोटाला है और उसका यह मानना था कि वह कैंप के मालिक को बेनकाब कर देगी। हालांकि उसको वहां जाने के बाद पता चला कि यह कोई घोटाला नहीं है फिर इनकी शुरुआत ट्रैकिंग तो बहुत कड़वी रही, परंतु ट्रैकिंग के दौरान धीरे-धीरे कड़वाहट मिठास में बदल गई। इस यात्रा के दौरान शहर में बहुत सारे बदलाव हुए, उसके अंदर की चीजें बेहतर होने लगी और यात्रा खत्म होने के बाद शहर को रियलाइज होता है कि उसे करण से प्यार हो गया। कैंप उझी धार से लौटने के बाद सहर ने अपने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड वीरेंद्र से ब्रेकअप कर लिया और इसके आगे की स्टोरी बहुत ही रोचक है इसलिए आप आगे की चीजों को खुद ही जानें
5. Drishyam 2
दृश्यम दो जोकि 2022 का भारतीय हिंदी भाषा में रचित एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। अभिषेक पाठक इस फिल्म के निर्देशन और सह निर्माता हैं। या फिल्म स्टार अजय देवगन, अक्षरा खन्ना, तब्बू और रिया शरण है यह फिल्म भारत में 18 नवंबर 2022 को हिंदी भाषा में रिलीज हुई जो कि 2 घंटे 20 मिनट की लंबी मूवी है। जहां तक की इस फिल्म का बजट 50 करोड़ है और इसका पूर्व बॉक्स ऑफिस बजट लगभग 350 करोड रुपए है। यह फिल्म का शूटिंग फरवरी 2022 में शुरू हुई थी और लगभग जुलाई 2022 में समाप्त हुई। इस फिल्म का शूटिंग मुख्य रूप से गोवा में हुआ था और फिल्म नामांकन मुंबई और हैदराबाद में भी हुआ था। इस फिल्म का संगीत जो लोगों के दिल को छू जाए उसे देवी श्री प्रसाद ने तैयार किया था। क्या फिल्म नाटकीय रूप से अपने मन के बल पर आधारित है। वैसे तो और सभी फिल्मों में आमने सामने लड़ाई होती है जो इतनी रोचक नहीं होती है परंतु यह फिल्म मैं सभी कलाकारों ने अपनी बुद्धि से लड़ा है जिसे लोगों ने बहुत ही पसंद किया और यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 4 दिनों के भीतर 100 करोड़ ,अमेरिकन डॉलर में 13 मिलियन डॉलर की कमाई की और रिलीज के 6 दिनों के अंतराल में भारत में 100 करोड़ क्लब में प्रवेश किया। फिल्म ने दुनिया भर में कुल कमाई 345 करोड रुपए की और अब तक की 25वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई। यह फिल्म मुख्य रूप से मलयालम भाषा में रिलीज हुई। इस फिल्म का निर्माण पैनोरमा स्टूडियो ने किया है और यशराज फिल्म के द्वारा वितरित किया गया है।
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
COMMENTS